ऐपशहर

यू-ट्यूब से विडियो देखकर हुए बाइक चोरी में माहिर

दिल्ली पुलिस ने द्वारका से दो शातिर बाइक चोरों व स्नैचरों को अरेस्ट किया है। ये दोनों यू-ट्यूब पर विडियो देखकर बाइक चोरी में माहिर हुए। ये इतने शातिर हैं कि बिना चाबी के बाइक को स्टार्ट कर लेते हैं।

नवभारत टाइम्स 27 Sep 2018, 12:33 pm
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम utube

दिल्ली पुलिस ने द्वारका से दो शातिर बाइक चोरों व स्नैचरों को अरेस्ट किया है। ये दोनों यू-ट्यूब पर विडियो देखकर बाइक चोरी में माहिर हुए। ये इतने शातिर हैं कि बिना चाबी के बाइक को स्टार्ट कर लेते हैं। कॉन्फिडेंस के लिए इनमें से एक ने अपने घर के पास ही एक बाइक को बिना चाबी के स्टार्ट किया और इसके बाद चोरियां शुरू कर दीं।

द्वारका के स्पेशल स्टाफ ने इन्हें अरेस्ट कर लिया है। इनके पास से चोरी की अपाचे और पल्सर जैसी हाई स्पीड बाइक मिली हैं। डीसीपी ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि राहुल लखनऊ का रहने वाला है। बुरी आदतों की वजह से वह स्ट्रीट क्राइम करने लगा। ड्रग लेने के दौरान उसकी मुलाकात अभिषेक से हुई। दोनों चोरियां करने लगे।

पिछले साल राहुल छह महीने के लिए तिहाड़ में भी रहा था। अभिषेक बरेली से है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर