ऐपशहर

Delhi Crime: दिल्ली के दरियागंज में देर रात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के दरियागंज में मंगलवार रात 11 बजे किसी अज्ञात शख्स ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी लगते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चश्मदीद ने भी मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह दो गाड़ी के बीच में थे तब किसी ने उन पर किसी ने पीछे से गोली चलाई।

Curated byउत्कर्ष गहरवार | नवभारतटाइम्स.कॉम 18 May 2022, 3:57 am
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 11 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के दरियागंज इलाके में 17 मई की रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Delhi Dariyaganj pic
दिल्ली के दरियागंज में हत्या के बाद की तस्वीर


दरियागंज में हत्या के समय एक चश्मदीद का बयान भी सामने आया है। उसने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वह दो गाड़ी के बीच में थे तब किसी ने उन पर किसी ने पीछे से गोली चलाई। हमें लगा पास के मैरिज होम में किसी ने आतिशबाजी चलाई होगी, जब उन्होंने अपने वर्कशॉप में काम करने वाले लड़के को अवाज़ लगाई तब हमें पता चला। उनके भाई उनको अस्पताल ले गए जहां उनकी मृत्यु हो गई।
लेखक के बारे में
उत्कर्ष गहरवार
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद पिछले 2 सालों से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं।... और पढ़ें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर