ऐपशहर

पॉक्सो एक्ट में फरार था, आरोपी अरेस्ट

आरोप है कि लड़की को किडनैप करने के बाद लोकेश उसे अपने घर ले आया। यहां उसने तीन चार दिनों तक लड़की का रेप किया। जब पीड़िता के माता-पिता लड़की को ढूंढते हुए लोकेश के घर पहुंचे तो उन्हें अपनी बेटी वहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी।

नवभारत टाइम्स 24 Feb 2021, 2:06 pm
विस, नजफगढ़: पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे एक आरोपी को नजफगढ़ थाना की टीम ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान लोकेश उर्फ लीला के रूप में हुई है। वह नजफगढ़ के रोशनपुरा का रहने वाला है। द्वारका डीसीपी संतोष मीणा ने बताया कि 15 फरवरी को लोकेश किसी काम से छावला स्टैंड के पास स्थित एक पार्क में पहुंचा था। वहां पार्क में एक दोस्त का इंतजार कर रही एक नाबालिग लड़की को डरा धमकाकर उसे किडनैप कर लिया।
नवभारतटाइम्स.कॉम one arrest in pocso act
पॉक्सो एक्ट में फरार था, आरोपी अरेस्ट


आरोप है कि लड़की को किडनैप करने के बाद लोकेश उसे अपने घर ले आया। यहां उसने तीन चार दिनों तक लड़की का रेप किया। जब पीड़िता के माता-पिता लड़की को ढूंढते हुए लोकेश के घर पहुंचे तो उन्हें अपनी बेटी वहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। इसके बाद नजफगढ़ थाना में पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज करते हुए फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और सीक्रेट इन्फॉर्मेशन पर आरोपी की गिरफ्तारी की। पुलिस के अनुसार लोकेश पर बाबा हरिदास नगर, नजफगढ़, बिंदापुर और छावला थाना में 5 मामले दर्ज हैं।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर