नई दिल्ली: तिहाड़ जेल (Tihar Jail News) में एक कैदी पर जानलेवा हमला किया गया है। कैदी पर दो अन्य कैदियों ने चाकू और सुएं से ताबड़तोड़ वार किए। लहूलुहान कैदी को पहले जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां मामला डॉक्टरों के कंट्रोल में ना आता देख उसे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
डीडीयू हॉस्पिटल के सूत्रों ने बताया कि घायल हुए कैदी का नाम राजेश उर्फ इमरान है। इसके ऊपर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी कैदियों में दिनेश और विकास पांडे हैं। सूत्रों का कहना है कि घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे तिहाड़ की जेल नंबर-3 में हुई। जहां इन दोनों कैदियों ने राजेश पर हाथ से बने चाकू और सुएं से हमला कर दिया। राजेश के ऊपर कई वार किए गए।
मामले की जांच शुरू
घटना के बाद उसे जेल नंबर-3 के अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे डीडीयू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां इसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।