नई दिल्ली: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार देर रात हुए साक्षी हत्याकांड ने सबको दहला दिया है। इलाके में ही रहने वाले साहिल ने हैवानियत के सामने सड़क पर खुलेआम चाकू से साक्षी की हत्या कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें साहिल बेखौफ होकर साक्षी पर हमला करता दिख रहा है। साहिल ने पहले चाकू से वार किए इसके बाद एक बड़े पत्थर को उठाकर मार दिया। साक्षी की हत्या करने के बाद वो मौके से फरार हो गया। साहिल यूपी के बुलंदशहर में अपनी बुआ के घर जाकर छिप गया। दिल्ली पुलिस ने वहीं से उसे गिरफ्तार किया। साहिल के बुआ के बेटे ने बताया कि उसने घर आकर नहीं बताया था कि वो क्या करके आया है। साक्षी का मर्डर करके आराम से सोया साहिल
साहिल की गिरफ्तारी के बाद उसके बुआ के बेटे अमन ने बताया, 'साहिल रिश्ते में मेरा भाई लगता है, वो मामा का बेटा है। साहिल सुबह 4 बजे अचानक घर आया था। जब उससे पूछा कि इस वक्त कैसे आया है, तो उसने बताया कि वो यहां एक शादी में आया था। शादी के बाद घूमने के लिए यहां आ गया। ये कहकर साहिल सोने चला गया। जब सुबह मैंने उसे जगाकर नाश्ता करने के लिए कहा, तो उसने इसके लिए मना कर दिया। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे घर पर पुलिस आई। दो पुलिस कर्मी घर आए। पुलिसवालों ने उससे कहा कि अगर तेरी नींद पूरी हो गई हो चल।'
'दोपहर में पुलिस आई और साहिल को ले गई'अमन ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में भी तब ही पता चला जब पुलिस घर आई। हालांकि पुलिस ने उन्हें ज्यादा कुछ नहीं बताया। वो लोग चुपचाप साहिल के अपने साथ ले गए। इसके बाद मीडिया घर पहुंची और उन्हें पूरे मामले के बारे में पता चला। साहिल के इस कदम से अमन हैरान हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसा करके घर आया है। साहिल तो घर आकर आराम से सो गया था, उसने किसी को कुछ नहीं बताया था।