ऐपशहर

तेज आंधी और बारिश में 38 जगहों पर पेड़ गिरे

रविवार देर रात दिल्ली में आई तेज बारिश और आंधी की वजह से करीब 38 जगहों पर पेड़ गिरने की शिकायत मिली है।

नवभारत टाइम्स 6 Jul 2020, 2:21 am
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम thunderstorm

तेज आंधी और बारिश में करीब 38 जगहों पर पेड़ गिरने की शिकायत लोगों ने कंट्रोल रूम में दर्ज कराई है। नॉर्थ दिल्ली में पांच जगहों पर जलभराव की शिकायत आई है। साउथ एमसीडी एरिया में सबसे अधिक करीब 24 व नॉर्थ एमसीडी एरिया में 14 स्थानों पर पेड़ गिरने की शिकायत लोगों ने दी है।

एमसीडी रिपोर्ट के मुताबिक साउथ एमसीडी एरिया के नजफगढ़ जोन में 3, साउथ जोन में 9, वेस्ट और सेंट्रल जोन में 6-6 स्थानों पर पेड़ गिरने की शिकायत लोगों ने कंट्रोल रूम में दर्ज कराई थी। साउथ एमसीडी एरिया में किसी भी स्थान से जलभराव की शिकायत नहीं मिली।

इसी तरह से नॉर्थ एमसीडी एरिया के सिविल लाइंस जोन में 2, नरेला और करोल बाग जोन में 1-1, केशवपुरम जोन में 4 और रोहिणी जोन में 6 जगहों पर पेड़ गिरने की शिकायत लोगों ने दी। अजमेरी गेट, चांदनी चौक, मुंडका, केशवपुरम और प्रेम नगर एरिया में जलभराव की शिकायत लोगों ने दी थी।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर