नई दिल्ली
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शनिवार को आग लगने से 13 लोग झुलस गए। घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, शाम साढ़े 6 बजे के करीब एक घर में गैस सिलिंडर लीक होने की वजह से आग लगी और देखते ही देखते वह तेजी से फैल गई। पुलिस के मुताबिक, मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन पर शाम पौने 7 बजे के करीब सिलिंडर ब्लास्ट से जुड़ी पीसीआर कॉल मिली थी। मौके पर तत्काल पुलिस टीम के साथ-साथ दमकल की 2 गाड़ियों को भेजा गया। आग बुझा ली गई है।
पुलिस आग लगने की वजह की जांच करने में जुटी है। शुरुआती जांच में गैस लीक से आग लगने की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, सावित्री नाम की महिला घर में घरेलू गैस सिलिंडर बदल रही थी। इसी दौरान गैस लीक होने की वजह से आग लग गई। इससे सावित्री, उसके बेटे सचिन और बेटी महिमा सहित 13 लोग झुलस गए।
सावित्री, उसके बेटे सचिन समेत 4 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं और उन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शनिवार को आग लगने से 13 लोग झुलस गए। घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, शाम साढ़े 6 बजे के करीब एक घर में गैस सिलिंडर लीक होने की वजह से आग लगी और देखते ही देखते वह तेजी से फैल गई।