नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) दिल्ली के नजफगढ़ में बारिश के चलते टिन का छप्पर ढहने से 17 जानवरों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। दमकल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना प्रेम नगर इलाके में देर रात दो बजे हुई। दमकल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टिन का बना एक अस्थायी छप्पर जानवरों के लिए डाला गया था। उसकी छत पर चारा और घास लदी हुई थी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते यह गिर गया और 13 भैंस, दो बछड़े और दो गाय की मौत हो गई जबकि पांच भैंस घायल हो गईं।
दिल्ली में बारिश के चलते ढही छप्पर में 17 जानवरों की मौत
नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) दिल्ली के नजफगढ़ में बारिश के चलते टिन का छप्पर ढहने से 17 जानवरों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। दमकल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना प्रेम नगर इलाके में देर रात दो बजे हुई। दमकल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टिन का बना एक अस्थायी छप्पर जानवरों के लिए डाला गया था। उसकी छत पर चारा और घास लदी हुई थी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते यह गिर गया और 13 भैंस, दो बछड़े और दो गाय की मौत हो गई जबकि पांच भैंस
भाषा 18 Jul 2019, 12:00 pm