विस, नई दिल्ली : सिग्नेचर ब्रिज के पास रविवार सुबह जंगलों में एक शख्स का शव मिला। देखने से लगता है कि उसे चाकुओं से गोदा गया था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। नॉर्थ-ईस्ट जिला पुलिस का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्योंकि शव देखने से साफ है कि उसकी हत्या की गई है। उसके शरीर पर कई जगह तेज धारदार हथियार से वार किए गए हैं। इस बारे में पुलिस को रविवार सुबह करीब 9 बजे पता लगा था।
सिग्नेचर ब्रिज के पास चाकुओं से गुदा मिला शव
सिग्नेचर ब्रिज के पास रविवार सुबह जंगलों में एक शख्स का शव मिला। देखने से लगता है कि उसे चाकुओं से गोदा गया था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ...
Navbharat Times 22 Jul 2019, 8:00 am