ऐपशहर

छात्राओं से छेड़छाड़ बेहद दुखद और निराशाजनक, दोषियों को हो सख्त सजा: केजरीवाल

गार्गी कॉलेज में ऐनुअल फेस्ट के दौरान हुई घटना ने सबको दहला दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में सरेआम छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की इस घटना को सोमवार को संसद में भी उठाया गया। अब सीएम अरविंद केजरीवाल ने छेड़खानी की इस घटना को बेहद दुखद और निराशाजनक बताया है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 10 Feb 2020, 2:47 pm
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम kejri

राजधानी दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़खानी के मुद्दे पर बवाल जारी है। सोमवार को यह मुद्दा संसद में भी उठाया गया। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गार्गी कॉलेज की इन छात्राओं का समर्थन किया है और इस घटना को बेहद निराशाजनक करार दिया है। बता दें कि 6 फरवरी को गार्गी कॉलेज में फेस्ट के दौरान बाहर से कॉलेज में घुसे लड़कों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी को अंजाम दिया। इस घटना के विरोध में छात्राओं ने सोमवार को प्रदर्शन भी किया।

गार्गी कॉलेज में लड़कियों से छेड़छाड़ के विरोध में प्रदर्शन, जानें हर अपडेट

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों के साथ बद्सलूकी बेहद दुखद और निराशाजनक है। इसे क़तई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दोषियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। और ये सुनिश्चित हो कि हमारे कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित हों।'


महिला आयोग गंभीर
इससे पहले सोमवार को राष्ट्रीय और दिल्ली महिला आयोग ने भी गार्गी कॉलेज में छेड़छाड़ की घटना का संज्ञान लिया था। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कॉलेज का दौरा किया और छात्राओं से घटना के बारे में विस्तार से जाना। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कॉलेज में जाकर छात्राओं से बातचीत की और उनकी आपबीती सुनी।

लोकसभा में भी उठा मुद्दा
लोकसभा में भी सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान असम से कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने गार्गी कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से सवाल पूछते हुए कहा कि गार्गी कॉलेज का वार्षिक समारोह छात्राओं के लिए दर्दनाक बन गया। उनके साथ कैंपस में जबरन घुसे बाहरी छात्रों ने छेड़छाड़ की। मंत्रालय इस मामले में क्या कार्रवाई करने जा रहा है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर