ऐपशहर

11 साल पहले हुए रेप का केस अब हुआ दर्ज

11 साल पहले हुए सेक्सुअल असॉल्ट का केस 15 साल की लड़की ने दर्ज कराया है। आईपी एस्टेट थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। उस समय पांच साल की रही मासूम ...

नवभारत टाइम्स 6 May 2018, 12:14 am
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम rape

11 साल पहले हुए सेक्सुअल असॉल्ट का केस 15 साल की लड़की ने दर्ज कराया है। आईपी एस्टेट थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। उस समय पांच साल की रही मासूम की उम्र अब 15 साल हो गई है। केस को बिहार ट्रांसफर करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, बिहार की रहने वाली पीड़िता अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। आठवीं क्लास की छात्रा है। इसके माता-पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं।

2007 में वह की बिहार स्थित नानी के घर थी। वहां करीब एक साल रही। एक लड़के ने उसके साथ रेप किया। वापस अपने घर आ गई। लेकिन उसकी तबीयत खराब रहने लगी। उसके शरीर में दर्द रहने लगा। परिजनों ने इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जांच की तो शक के आधार पर पूछताछ हुई। तब उसने 11 साल पहले हुई घटना के बारे में बताया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर