\Bविस, नई दिल्ली : \Bदिल्ली में आज भी शाम के समय हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश थेड़ी तेज हो सकती है। इसके बाद बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा। शुष्क मौसम होने की वजह से तापमान धीरे धीरे बढ़ने लगेगा। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री रहा। शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। शनिवार से मौसम शुष्क होना शुरू हो जाएगा। हालांकि 17 मार्च तक आंशिक रूप से बादल देखने को मिल सकते हैं। इस बीच तापमान भी 27 से 29 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। 18 मार्च तक शुक्रवार के बाद बारिश होने की संभावना नही है। न्यूनतम तापमान भी इस दौरान 15 से 16 डिग्री बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 1 एमएम, पालम में 0.8 एमएम, लोदी रोड में .6 एमएम, रिज में 0.7 एमएम और आया नगर में 1 एमएम बारिश दर्ज की गई।
आज शाम भी हल्की बारिश की संभावना, छाए रहेंगे बादल
\Bदिल्ली में आज भी शाम के समय हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश थेड़ी तेज हो सकती है। इसके बाद बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क ...
Navbharat Times 13 Mar 2020, 8:00 am