ऐपशहर

आसमान से नदारद रहीं चायनीज पतंगे, तिरंगे से सराबोर दिखा गगन

सीमा पर चीन की हरकतों से देशवासियों में काफी रोष है। यही वजह है कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लोगों ने चायनीज पतंग उड़ानें से परहेज किया है। आसमान में तिरंगा व अन्य हिन्दुस्तानी पतंगें उड़ती दिखाई दी।

आईएएनएस 15 Aug 2020, 4:47 pm
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम kite-new

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नीले आसमान में सैंकड़ों की तादाद में पतंगे उड़ाई गईं और रंग-बिरंगी पतंगों ने दर्शकों का मन भी लुभाया। पुरानी दिल्ली में पतंगबाजी एक ऐसा शौक है, जिसके दीवाने बच्चे से लेकर बूढ़े तक हैं। हालांकि, इस बार दिल्ली में चाइनीज पतंगे नदारद रहीं और हिंदुस्तानी पतंगों ने अपना रंग बिखेरा। आसमान में तिरंगा पतंगों की भरमार देखने को मिली।

हिंदुस्तानी मांझे से उड़ी पतंगें
वहीं, पतंगबाजों ने चाइनीज मांझे की बजाए हिंदुस्तानी मांझे का इस्तेमाल किया। पुरानी दिल्ली के काइट फ्लाइंग एसोसिएशन के एक सदस्य मोहम्मद आसिफ ने बताया ‘‘इस बार पतंग उड़ाने को लेकर लोगों में दो गुना क्रेज है। अंदाजन इस बार हजारों की संख्या पतंगें उड़ाई जा रहीं हैं , वहीं ज्यादातर लोग स्वदेशी पतंग ही खरीद रहे हैं। ’’ सभी दुकानों में बरेली और जयपुर से आया हुआ मांझा और यहीं की बनी हुई पतंगे नजर आईं।

चीन को लेकर लोगों में गुस्सा

दरअसल, लोगों में चाइना को लेकर काफी आक्रोश है, जिसके चलते ज्यादातर लोग चाइनीज सामान खरीद ही नहीं रहें हैं। आसिफ ने बताया कि ‘‘हमारी एसोसिएशन में 350 टीमें हैं। पुरानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर से एक व्यक्ति पतंग उड़ाता है, चाहे वो बच्चा हो या फिर बूढ़ा।’’ हालांकि जब पुरानी दिल्ली के ही निवासी अमीनुद्दीन से बात की तो उनकी राय इस मामले पर अलग थी। उनके अनुसार पुरानी दिल्ली में पतंग कम उड़ रहीं है। जिसकी मुख्य वजह है कोरोना वायरस।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर