नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में अगर घूमने का मन बना रहे हैं तो फिलहाल घरपर रहने में ही भलाई है। पहली बात यह कि कोरोना वायरस फैल रहा है, दूसरी यह कि इसकी वजह से राजधानी दिल्ली में भी कई ऐतिहासिक स्मारकों को बंद कर दिया गया है। इसमें राजघाट, लाल किला, कुतुब मीनार शामिल है। सरकार ने भी कहा है कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। भारत में कहां, कितना फैला कोरोना, यहां देखिए पूरी लिस्ट
महात्मा गांधी का स्मृति स्थल राजघाट मंगलवार से अगले ऑर्डर तक के लिए बंद कर दिया गया है। राजघाट समाधि कमिटी ने बताया कि यह फैसला कोरोना वायरस को फैलने देने से रोकने के लिए किया गया है।
लाल किला, कुतुब मीनार भी बंद
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लाल किला, कुतुब मीनार को भी अगले ऑर्डर तक बंद रखा गया है। इसके अलावा दिल्ली वाले अक्षरधाम मंदिर में भी पूजा और आयोजन टाले गए हैं। इसके अलावा नैशनल म्यूजियम को भी 31 मार्च तक बंद किया गया।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सभी इमारत बंद
ASI ने अपने अंतर्गत आनेवाली सभी 143 इमारतों को 31 मार्च तक बंद किया है। दिल्ली में इसमे हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार, लाल किला, सफदरजंग किला, पुराना किला, जंतर मंतर, तुगलकाबाद फोर्ट, कोटला फिरोज शाह, खान ए खाना, सुल्तान गढ़ी, पुराना किला म्यूजियम, पुराना किला झील, हौज खास शामिल हैं। ये सब फिलहाल बंद।
हॉस्पिटल, हेल्पलाइन... कोरोना से जुड़ी हर मदद यहां
दिल्ली सरकार ने क्या-क्या किया बंद
इससे पहले दिल्ली की अरविद केजरीवाल सरकार ने भी कोरोना के चलते कई चीजों को बंद किया हुआ है। सोमवार को जिम, नाइट क्लब, स्पा, वीकली बाजार बंद करने का आदेश। इससे पहले सरकार ने स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी, स्विमिंग पूल बंद किए थे। सब 31 मार्च तक बंद।
अब तय किया गया है कि किसी भी कार्यक्रम में 50 से ज्यादा लोग जमा नहीं होंगे। हालांकि अभी इस नियम में शादी समारोह को शामिल नहीं किया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि संभव हो सके तो वह शादी के कार्यक्रम कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।
दिल्ली में अबतक कोरोना वायरस के 7 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 2 मरीज ठीक हुए, एक ही मौत भी हुई। भारत की बात करें तो मंगलवार तक 126 मामले सामने आए। इसमें 22 विदेशी शामिल हैं। कोरोना से अबतक भारत में तीन मौत हुईं।
राजधानी दिल्ली में अगर घूमने का मन बना रहे हैं तो फिलहाल घरपर रहने में ही भलाई है। पहली बात यह कि कोरोना वायरस फैल रहा है, दूसरी यह कि इसकी वजह से राजधानी दिल्ली में भी कई ऐतिहासिक स्मारकों को बंद कर दिया गया है। इसमें राजघाट, लाल किला, कुतुब मीनार शामिल है। सरकार ने भी कहा है कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।