विस, नई दिल्ली : अर्बन डिवेलपमेंट मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को तीन नए जनसुविधा कांप्लेक्स (कम्युनिटी टॉइलट) का शुभारंभ किया। इसके साथ ही दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड ने 22 हजार कम्युनिटी टॉइलट बना दिए हैं। यह टॉइलट फरवरी 2015 के बाद बनाए गए हैं। शुक्रवार को हुए तीन कॉम्प्लेक्स में कुल 30 सीटें है और शकूरबस्ती रेलवे कॉलोनी की जेजे बस्ती में बनाया गया है। यहां पर 1500 के करीब झुग्गियां हैं। हर जनसुविधा केंद्र की कुल लागत 32 लाख है और इसमें दिव्यांग, महिलाओं के लिए अलग से टॉइलट हैं। इनका फ्री में इस्तेमाल होगा।
22 हजार कम्युनिटी टॉइलट बनाए
अर्बन डिवेलपमेंट मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को तीन नए जनसुविधा कांप्लेक्स (कम्युनिटी टॉइलट) का शुभारंभ किया। इसके साथ ही दिल्ली अर्बन शेल्टर ...
Navbharat Times 25 Aug 2018, 8:00 am