ऐपशहर

Delhi Lockdown News : दिल्ली में 24 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, इन वजहों से मिल रहे संकेत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली में कोरोना के केस कम हो रहे हैं लेकिन कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है और ढिलाई बरतने की गुंजाइश नहीं है।

नवभारत टाइम्स 16 May 2021, 9:08 am

हाइलाइट्स

  • केजरीवाल बोले - हमें संक्रमण के मामले शून्य तक ले जाने हैं, हम ढील नहीं बरत सकते
  • कोरोना से होने वाली मौत का औसत 300 के ऊपर ही बना हुआ है, ये चिंता का विषय
  • दिल्ली में 74 प्रतिशत लोग अभी लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में, महज 7 प्रतिशत विपक्ष में

सारी खबरें हाइलाइट्स में पढ़ने के लिए ऐप डाउनलोड करें
नई दिल्ली
दिल्ली में कोरोना के मौजूदा हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार लॉकडाउन को एक सप्ताह और बढ़ा सकती है। राजधानी 18 अप्रैल से ही लॉकडाउन में है। लॉकडाउन के करीब इस एक महीने में कोरोना के दैनिक मामले 26 हजार से कम होकर 8 हजार के नीचे पहुंच गए हैं। पॉजिटिविटी रेट भी इस दौरान 36 प्रतिशत से सिमटकर 12 प्रतिशत पर आ चुका है। लेकिन अब भी कोरोना से होने वाली मौतें औसत 300 के ऊपर ही बनी हुई हैं। ऑक्सिजन की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन आईसीयू और वेंटिलेटर के लिए लोगों को अब भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।


ढिलाई बरतने की गुंजाइश नहीं
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली में कोरोना के केस कम हो रहे हैं लेकिन कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है और ढिलाई बरतने की गुंजाइश नहीं है। सीएम ने कहा था कि हमें संक्रमण के मामले शून्य तक ले जाने हैं। हम ढील नहीं बरत सकते, हमें लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करना होगा। केजरीवाल ने लॉकडाउन का पालन करने के लिए दिल्ली के लोगों को शुक्रिया भी अदा किया था।
Bihar Lockdown News: बिहार में बढ़ा लॉकडाउन, शादी में अब सिर्फ 20 लोगों को इजाजत, दुकान खुलने का समय भी बदला
अभी 6 से 8 सप्ताह रहना चाहिए लॉकडाउन
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन जल्द खत्म करने को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने इशारा किया है कि दिल्ली जैसे कोरोना वाले शहरों में लॉकडाउन अभी छह से आठ हफ्ते और बरकरार रहना चाहिए। इससे पहले लॉकडाउन का असर राजधानी में दिखा है। दिल्ली में पॉजिविटी रेट के साथ ही रोजाना आने वाले संक्रमण के मामलों में कमी इसका साफ संकेत हैं।

Delhi Lockdown Guidelines: सीएम केजरीवाल ने लगाया लॉकडाउन, जानें दिल्‍ली में क्‍या खुलेगा और क्‍या रहेगा बंद
74 प्रतिशत लोग लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में

लोकल सर्कल्स के इस सर्वे में राजधानी के 11 जिलों के 9000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें से 74 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अभी एक हफ्ते लॉकडाउन को और बढ़ाया जाना चाहिए। जबकि 27 प्रतिशत ने लॉकडाउन को तीन हफ्ते, 23 प्रतिशत लोगों ने दो हफ्ते तक बढ़ाने की बात की है। वहीं, 24 प्रतिशत लोगों ने इसे एक हफ्ते बढ़ाने की वकालत की है। महज 7 प्रतिशत लोगों ने कहा कि दिल्ली से लॉकडाउन खत्म कर देना चाहिए। वहीं 16 प्रतिशत लोगों ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाकर नाइट कर्फ्यू और वीकएंड कर्फ्यू लगाया जाना चाहिए।

तीन बार बढ़ चुका है लॉकडाउन
राजधानी की बिगड़ती स्थितियों की वजह से दिल्ली सरकार 3 बार एक हफ्ते का लॉकडाउन बढ़ा चुकी है। अब यह लॉकडाउन 17 मई को खत्म हो रहा है। इससे पहले लोकल सर्कल्स ने एक सर्वे जारी किया है। इसमें राजधानी के 74 प्रतिशत लोगों ने लॉकडाउन को एक हफ्ता और बढ़ाने की बात की है। हालांकि इससे पहले हुए इसी तरह के सर्वे में यह संख्या 85 प्रतिशत की रही थी।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर