ऐपशहर

आज दिल्ली में मौसम रहेगा कूल, बारिश को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी पढ़ लीजिए

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में आज मौसम सुहावना रह सकता है। राजधानी के कई इलाकों में आज बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। वहीं दिन भर दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। हल्की बारिश और बादल छाए रहने से राजधानी का तापमान भी कम रहेगा।

Edited byअनुभव शाक्य | नवभारत टाइम्स 27 Apr 2023, 8:05 am
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज से मौसम भीगा-भीगा रहने की उम्मीद है। अप्रैल में चल रहा कभी तेज धूप कभी बारिश वाला मौसम मई पहले हफ्ते तक जारी रह सकता है। मौसम खुशनुमा रहेगा और तेज गर्मी अभी दूर है। मौसम विभाग का कहना है कि 27 अप्रैल से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। 27 अप्रैल से 2 मई तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस बीच 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Delhi rain


आज दिल्ली में हो सकती है बारिश
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ गुरुवार को हल्की वर्षा हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 27 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। 28 अप्रैल को भी बूंदाबांदी की उम्मीद है, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा। हल्की बारिश भी हो सकती है। 30 अप्रैल को भी यही आलम रहेगा। वहीं 1 मई और 2 मई को बारिश कुछ तेज हो सकती है। अधिकतम तापमान 33-34 और न्यूनतम 19-20 डिग्री रहेगा।
दिल्ली, नोएडा समेत पूरे NCR में आंधी और बारिश से लगा गर्मी पर ब्रेक, राहत की बौछारों से मौसम हुआ कूल
हफ्तेभर तक लू के आसार नहीं
दिल्ली में फिर से हल्की बारिश होने और बादल छाए रहने से तापमान के अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है। अगले छह से सात दिन तक लू चलने के आसार भी नहीं है। आईएमडी के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से 26 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में और 28 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में फिर बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अगले छह से सात दिन में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। अप्रैल के अंत तक अधिकतम तापमान के गिरकर कम से कम 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है।
दिल्ली : हवाओं के साथ बूंदाबांदी के लिए रहें तैयार, 2 दिन नहीं सताएगी गर्मी, आगे कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी ने इस साल गर्मी के मौसम में देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने और अधिक लू वाले दिन दर्ज किए जाने का अनुमान लगाया है। कुछ क्षेत्रों, खासकर पूर्वी भारत में अप्रैल की शुरुआत और मध्य अप्रैल में कई मौसम प्रणालियों के कारण आंधी चलने, ओलावृष्टि के साथ ही तापमान कम रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा था कि देश में अगले पांच दिन में लू चलने के आसार नहीं है।
लेखक के बारे में
अनुभव शाक्य
2021 में IIMC से पत्रकारिता की पढ़ाई करके ज़ी न्यूज से पत्रकारिता में एंट्री की। यूपी के एटा में जन्म लिया लेकिन पढ़ाई-लिखाई अलीगढ़ में हुई। करीब डेढ़ साल वहां देश-दुनिया की खबरें लिखने के बाद अब नवभारत टाइम्स में न्यूज टीम में काम कर रहे हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी और फीचर में रुचि रखने के साथ-साथ लिखने पढ़ने के शौकीन हैं। फिल्में और वेबसीरीज देखना खूब भाता है। अपने अंदाज में लिखना और बात करना पसंद है।... और पढ़ें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर