नई दिल्ली : राजधानी में शनिवार से शुरू हुई बारिश ने ठंड तो बढ़ा ही दी है, रेकॉर्ड भी तोड़े हैं। 1950 के बाद जनवरी में इतनी बारिश (Record rain in Delhi) दर्ज की गई है। सफदरजंग स्टेशन पर शनिवार शाम तक 69.8mm बारिश हुई थी। इसके बाद रात 8.30 से 11.30 के बीच, 18.7mm बारिश और दर्ज हुई। कुल मिलाकर रात तक 88.5mm बारिश हो चुकी थी। इससे पहले, 1989 में जनवरी के महीने में 79.7mm बारिश हुई थी। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में आज भी गरज के साथ बारिश होगी। ऐसे में 1950 का रेकॉर्ड भी खतरे में है। दिल्ली में मौसम का रिकॉर्ड (Delhi weather record) रखने की शुरुआत 1901 से हुई थी। दिल्ली में लगातार बारिश से दिन के वक्त पारा तेजी से गिरा। अभी 3-4 दिन राहत मिलने के आसार नहीं है। IMD के सिटी पोर्टल के अनुसार, 27-28 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच सकता है। आज हल्की बारिश, तेज हवाएं चलेंगी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे। हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान में कुछ सुधार होने के आसार है और यह बढ़कर 16 डिग्री पर आएगा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज होगा। 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान किया गया है।
अभी दिल्ली में छाए रहेंगे बादल : IMD
मौसम विभाग ने 5 दिनों के पूर्वानुमान में कहा है कि दिल्ली में बादल और कोहरा छाए रहेंगे। राजधानी में 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस समारोह भी बादलों के साए में होगा। हालांकि, IMD के मुताबिक बारिश की संभावना नहीं है। हल्का कोहरा रह सकता है। IMD ने शनिवार को बताया कि 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच, जबकि न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
हवा और होगी खराब : सफरमौसम विभाग ने 21 से 23 जनवरी के बीच दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। लगभग उसी समय, उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने अपने वायु गुणवत्ता और मौसम बुलेटिन में कहा कि 22 और 23 जनवरी को बारिश, तेज हवाओं और बेहतर वेंटिलेशन की स्थिति के कारण हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार और खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक हवा की गुणवत्ता काफी हद तक खराब श्रेणी में रहने की संभावना है।