ऐपशहर

Delhi Weather Update: दिल्ली में तेज हवाएं चलने से मौसम हुआ सुहाना, जानें आने वाले दिनों का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को तेज हवा चलने के बाद मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी में सप्ताह के आखिर में और बारिश होने की संभावना है।

भाषा 17 Aug 2022, 11:37 pm
नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को बादल छाए रहने और तेज हवा चलने से तापमान थोड़ा कम रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो साल के इस मौसम के लिए सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है। उसके अनुसार अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
नवभारतटाइम्स.कॉम delhi weather


मंगलवार को बादल छाए रहने, हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने से अधिकतम तापमान गिरकर 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में सप्ताहांत और बारिश होने की संभावना है। जुलाई में अतिरिक्त बारिश होने के बाद सफदरजंग वेधशाला ने अगस्त में अब तक महज 27.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि इस दौरान सामान्यत: 131.9 मिमी. बारिश होती है।

कुल मिलाकर उसने मानसून शुरू होने के बाद एक जून से लेकर अब तक 337.9 मिमी. बारिश दर्ज की जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान 415.7 मिमी. बारिश होती है। दिल्ली में अगस्त में औसतन 247.7 मिमी. बारिश होती है। मौसम कार्यालय ने पहले अगस्त और सितंबर में उत्तरपश्चिम भारत में समान्य से लेकर उससे अधिक बारिश का अनुमान जताया था।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर