ऐपशहर

दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, खुशनुमा हुआ मौसम

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। इसके बाद पूरे इलाके में मौसम काफी खुशनुमा हो गया। इससे पहले दिल्ली एनसीआर के लोग मौसम में काफी नमी महसूस कर रहे थे, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस था।

पीटीआई 21 Sep 2018, 7:21 pm
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम rain

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। इसके बाद पूरे इलाके में मौसम काफी खुशनुमा हो गया। इससे पहले दिल्ली एनसीआर के लोग मौसम में काफी नमी महसूस कर रहे थे, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश के अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर