नई दिल्ली
कोरोना की टेंशन के बीच दिल्ली से राहत की खबर मिल रही है। यहां महामारी से बिगड़े हालात सुधरते दिख रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश की राजधानी में कोरोना के 12,481 नए मामले सामने आए हैं। यह अलग बात है कि नए मामलों के मुकाबले डिस्चार्ज होने वालों की संख्या ज्यादा है। इस दौरान 13,583 लोग डिस्चार्ज हुए। एक और शुभ संकेत यह है कि पॉजिटिविटी रेट में कमी आ रही है। इस दौरान यह 17.76 फीसदी रही। यह पिछले कई सप्ताह में सबसे कम है। दिल्ली सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि 8 मई को पॉजिटिविटी रेट 23.34 फीसदी था। 9 मई को इसमें कमी आई और यह 21.67 फीसदी पर पहुंच गया। 10 मई को यह दर घटकर 19.10 फीसदी पर पहुंच गई थी। अब यह 17.76 फीसदी रह गई है।
नए मामले आने की रफ्तार भी घटी है। यह सुकून देने वाला है। 8 मई काे राजधानी में काेराेना के 17364 मामले सामने आए थे। 9 मई काे यह आंकड़ा 13336 हाे गया। 10 मई काे यह आंकड़ा 12651 पर पहुंचा। 11 मई काे यह घटकर 12481 रह गया।
वैसे, मौत का आंकड़ा चिंताजनक है। राजधानी में 24 घंटे में कोरोना से 347 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में अब तक कोरोना से कुल 20,010 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, कुल 12,44,880 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुल सक्रिय मामलों की संख्या 83,809 है।
दिल्ली सरकार ने इस दौरान 70,276 टेस्ट कराए। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, अस्पतालों में कुल 22,953 बेड हैं। इनमें से 19,063 भरे हैं। जबकि 3,890 खाली हैं। पिछले 24 घंटे में 1,40,963 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।
पिछले 24 घंटे में 93,746 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वही, 47,217 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोल दी गई। राजधानी में अब तक 40,18,363 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। कुल 31,09,903 को वैक्सीन की पहली डोज मिल चुकी है। वहीं, 9,08,460 को वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी हैं।

तारीख | नए मामले | पॉजिटिविटी रेट |
8 मई | 17364 | 23.34 |
9 मई | 13336 | 21.67 |
10 मई | 12651 | 19.10 |
11 मई | 12481 | 17.76 |