प्रस, नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा है कि दिल्ली पुलिस उन्हें नजरबंद करके और एफआईआर करके मजदूरों की मदद करने से नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की संस्कृति और इतिहास लोगों की सेवा का रहा है। जब प्रवासी मजदूर इन कठिनाइयों से गुजर रहे हैं, तो दिल्ली कांग्रेस गरीब प्रवासी श्रमिकों की न केवल मदद कर रही है, बल्कि कांग्रेस के अतीत को फिर जीवंत कर रही है। अनिल कुमार ने सोमवार को पटपड़गंज विधानसभा में स्थित पश्चिमी और पूर्वी विनोद नगर के आइसोलेशन सेंटरों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वहां मजदूरों की दशा बहुत दयनीय थी, उन्हें जानवरों की तरह रखा जा रहा है और लॉकडाउन के नियमों का पालन तक नहीं किया जा रहा।
'FIR करके गरीबों की मदद से नहीं रोक सकते'
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा है कि दिल्ली पुलिस उन्हें नजरबंद करके और एफआईआर करके मजदूरों की मदद करने से नहीं रोक ...
Navbharat Times 19 May 2020, 8:00 am