प्रमुख संवाददाता, सरिता विहार
मेट्रो कॉलोनी में रहने वाली 35 साल की एक महिला की डेंगू से मौत हो गई। इस साल डेंगू से मौत का यह पहला मामला है। डेंगू की शिकायत पर महिला को 20 सितंबर को इलाज के लिए होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। तीन दिनों बाद उनकी तबियत और अधिक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया, जहां 26 सितंबर सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पिछले साल की तुलना में इस साल डेंगू के मामले करीब दोगुना हैं। पिछले साल इस समय तक डेंगू के 395 मामले थे, जबकि इस साल डेंगू के 723 मामले हैं। इस हफ्ते डेंगू के रेकॉर्ड 243 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 6 सालों में डेंगू से कुल 28 लोगों की मौत हो चुकी है।
साउथ एमसीडी पब्लिक हेल्थ विभाग अफसरों के अनुसार जिस महिला की मौत हुई है, उनका नाम ममता कश्यप (35) है। वह लखनऊ की रहने वाली थीं और यहां सरिता विहार के मेट्रो कॉलोनी में रहती थीं। अस्पताल में भर्ती करते समय उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम था। तीन दिन बाद महिला के पल्स रेट में तेजी से गिरावट आने लगी। महिला के हालात में सुधार नहीं हुआ और 26 सितंबर सुबह उनकी मौत हो गई।
पिछले साल की तुलना में इस साल डेंगू के मामले करीब डबल हैं। इस हफ्ते डेंगू के एक साथ 243 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो किसी भी साल की तुलना में सबसे अधिक हैं। मलेरिया के नए मामले 15 हैं। इन नए मामलों के साथ ही दिल्ली मलेरिया के अबतक 142 मामले दर्ज हो चुके हैं। चिकनगुनिया के 7 नए मामले हैं। चिकनगुनिया के इस साल अबतक कुल 69 मामले दर्ज किए गए हैं।