विस, नई दिल्ली : दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने अमृतसर के रहने वाले एक शख्स को सोने के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पगड़ी में सोने से बने पेस्ट को छिपाकर ला रहा था। संदेह होने पर जांच की गई तो उसके पास कुछ नहीं मिला। लेकिन वह बार-बार पगड़ी को पकड़ रहा था। इससे कस्टम अधिकारियों को उसके ऊपर शक और गहराया। जब उससे पगड़ी की जांच करने की बात कही गई तो उसने इनकार कर दिया। अधिकारियों को इसके ऊपर शक गहरा गया था। उसकी पगड़ी की जांच करने पर सोने से बना 588 ग्राम पेस्ट मिला। इसके बाद उसकी निशानदेही पर दो और सोने के तस्करों को गिरफ्तार किया जा सका।
पगड़ी में छिपाया सोने का पेस्ट, IGI पर पकड़ा गया
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने अमृतसर के रहने वाले एक शख्स को सोने के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह पगड़ी में सोने से बने पेस्ट को ...
Navbharat Times 2 Nov 2019, 8:00 am