नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। आर्द्रता 79 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान लगाया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास और बुधवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में सुबह रही उमस
नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। आर्द्रता 79 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान लगाया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास और बुधवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को शहर
भाषा 10 Sep 2019, 11:15 am