ऐपशहर

हवा की रफ्तार घटी तो लौट सकता है कोहरा

नगर संवाददाता, नई दिल्लीशनिवार सुबह कई जगह तेज रफ्तार से हवाएं चलीं। इस कारण घना कोहरा...

नवभारत टाइम्स 4 Dec 2016, 3:41 am

नगर संवाददाता, नई दिल्ली

नवभारतटाइम्स.कॉम if the wind speed dropped calls returned smog
हवा की रफ्तार घटी तो लौट सकता है कोहरा

शनिवार सुबह कई जगह तेज रफ्तार से हवाएं चलीं। इस कारण घना कोहरा नहीं छाया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा का असर ऐसा ही रहा तो अगले चार से पांच दिनों तक घना कोहरा नहीं छाएगा। हवा की रफ्तार थमेगी तो घना कोहरा फिर लौट सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को आसमान साफ रह सकता है। सुबह के वक्त कोहरा छाएगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान नॉर्मल से दो पॉइंट ज्यादा के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान नॉर्मल से तीन पॉइंट ज्यादा के साथ 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 9-12 दिसंबर के दौरान एक बार फिर कोहरा या स्मॉग लौट सकता है। नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आने से मौसम पर असर पड़ेगा। आईजीआई मेट के हेड और मौसम वैज्ञानिक डॉ आर. के. जेनामनी ने बताया कि शनिवार सुबह घना कोहरा नहीं छाया। शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार सुबह 4 बजे तक विजिबिलिटी 800 मीटर से 200 मीटर तक दर्ज की गई। इसका एयरपोर्ट रनवे पर कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि हवाएं लगातार चल रही थीं।

उन्होंने कहा कि मौसम के नए सिस्टम से हवाओं की दिशा पर असर पड़ेगा। हवाएं विपरीत दिशा में चलेंगी, जिसकी वजह से हवा की रफ्तार पर कमी आएगी। इस तरह की स्थिति 6 दिसंबर को बनने की संभावना है। वहीं 8 और 9 दिसंबर को एक बार फिर पश्चिमी दिशा से पूर्वी दिशा तक हवाएं चलने लगेंगी। नया एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर भारत में दस्तक देगा। इससे मौसम में 9 से 12 दिसंबर के दौरान बदलाव आने की उम्मीद है। इस बदलाव से कोहरा या स्मॉग दिसंबर के दूसरे हफ्ते से शुरू हो सकता है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर