विस, नई दिल्ली
अभी तक दिल्ली में गर्मी की उतनी तपिश शुरू नहीं हुई है तो अमूमन मार्च के अंत में देखने को मिलती है। हालांकि अब धूल भरी तेज हवाओं के साथ गर्मी बढ़ रही है। इस हफ्ते तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। अप्रैल की शुरुआत भी गर्म होगी।
28 मार्च से धूल भरी तेज हवाओं के चलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 16.2 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। बुधवार को तापमान 32 और 16 डिग्री तक रह सकता है। 28 मार्च से तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। अब मार्च में कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस दिल्ली एनसीआर में नहीं आ रहा है। इसकी वजह से तापमान में इजाफा होने की संभावना है।
स्काइमेट के अनुसार अगले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के लिए राजधानी को कम से कम तीन अप्रैल तक का इंतजार करना होगा। तीन अप्रैल को इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से कुछ मौसमी ऐक्टिविटी की संभावना है लेकिन इसका असर धूल भरी आंधी के रूप में सामने आ सकता है। यह इस मौसम की पहली धूल भरी आंधी होगी। इसमें हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।
आज सुबह दिल्ली का मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सामान्य तापमान है। आर्द्रता का स्तर 42 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
(एजेंसी अपडेट के साथ)