ऐपशहर

Covid in Tihar: अब नए कैदी सीधे ले जाए जाएंगे तिहाड़

तिहाड़ जेल अधिकारियों ने बताया कि जेल में जो भी नया कैदी लाया जाएगा, उसे 14 दिन तक क्वारंटीन किया जाएगा। इसके बाद ही उसे उसकी रेगुलर जेल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए तिहाड़ की सभी 9 जेलों में क्वारंटीन वॉर्ड बना दिए गए हैं।

नवभारत टाइम्स 14 Jun 2021, 3:29 pm
नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के दौरान तिहाड़ जेल प्रशासन ने नए कैदियों को तिहाड़ और रोहिणी जेल में लेना बंद कर दिया था। नए कैदियों को यमुनापार की मंडोली जेल ले जाया जा रहा था। पहले उन्हें 14 दिनों तक यहां क्वारंटीन किया जाता था। फिर मंडोली और तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जाता था, लेकिन सोमवार से इस सिस्टम में बदलाव होने जा रहा है।
नवभारतटाइम्स.कॉम tihar jail
तिहाड़ जेल


ISIS आतंकी का दावा- तिहाड़ जेल में कैदियों ने की पिटाई, 'जय श्री राम' का नारा लगाने को किया मजबूर
तिहाड़ जेल हेडक्वॉर्टर के अडिश्नल आईजी मुकेश प्रसाद ने जो आदेश जारी किए हैं, उसके तहत नाम के हिसाब से जो नया कैदी तिहाड़ जेल लाया जाना है, उसे तिहाड़ जेल में ही लाया जाएगा। अगर वह यमुनापार की कोर्ट से संबंधित है तो उसे मंडोली जेल में भेजा जाएगा। हालांकि, रोहिणी जेल में आने वाले नए कैदियों के लिए इस जेल को ओपन नहीं किया गया है। नए आदेश 14 जून से लागू होंगे।

Corona in Delhi: 10 दिन में तिहाड़ जेल से छोड़े गए 4 हजार कैदी
तिहाड़ जेल अधिकारियों ने बताया कि जेल में जो भी नया कैदी लाया जाएगा, उसे 14 दिन तक क्वारंटीन किया जाएगा। इसके बाद ही उसे उसकी रेगुलर जेल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए तिहाड़ की सभी 9 जेलों में क्वारंटीन वॉर्ड बना दिए गए हैं। फिलहाल तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेल में कोरोना के नए मामले सामने नहीं आ रहे हैं। पुराने मामलों में भी अधिकतर सही हो गए हैं।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर