ऐपशहर

नोबेल जीतने के बाद पहली बार JNU पहुंचे अभिजीत बनर्जी, वीसी से की मुलाकात

​नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी शनिवार को यहां जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) विश्वविद्यालय पहुंचे। इसी संस्थान से उन्होंने अर्थशास्त्र में एम किया था। सूत्रों ने बताया कि वह सुबह जेएनयू परिसर पहुंचे और बाद में कुलपति एम जगदीश कुमार से मुलाकात की।

भाषा 19 Oct 2019, 8:03 pm
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम abhi

नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी शनिवार को यहां जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) विश्वविद्यालय पहुंचे। इसी संस्थान से उन्होंने अर्थशास्त्र में एम किया था। सूत्रों ने बताया कि वह सुबह जेएनयू परिसर पहुंचे और बाद में कुलपति एम जगदीश कुमार से मुलाकात की।

बनर्जी ने 1983 में जेएनयू से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर किया था। उल्लेखनीय है कि अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के माइकल क्रेमर के साथ वर्ष 2019 को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार वैश्विक गरीबी उन्मूलन के लिए उनके नए तरीकों के लिए दिया गया है। बनर्जी और डुफ्लो फिलहाल अमेरिका की एमआईटी यूनिवर्सिटी में प्रफेसर हैं।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर