ऐपशहर

ब्लड देकर दिल्ली पुलिस सिपाही ने बचाई दो जिंदगियां

​​राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से समय पर अस्पताल जाकर ब्लड देने पर महिला और नवजात बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए सिपाही रमन का शुक्रिया अदा किया गया है। सिपाही रमन का कहना है कि वह आगे भी जरूरतमंदों को खून देने के लिए तैयार रहेंगे।

नवभारत टाइम्स 3 Jun 2021, 3:56 pm
विस, नई दिल्ली: यमुनापार के प्रियदर्शनी विहार में रहने वाली महिला की डिलिवरी होने वाली थी। डॉक्टरों ने परिजनों से ओ-निगेटिव ब्लड का इंतजाम करने को कहा। काफी कोशिश के बावजूद कोई नहीं मिला। राष्ट्रीय महिला आयोग के जरिए दिल्ली पुलिस के पीआरओ डिपार्टमेंट में तैनात कॉन्स्टेबल रमन गुलिया को इसकी जानकारी मिली। वह तुरंत बीएल कपूर अस्पताल पहुंचे। वहां ब्लड देकर महिला और नवजात की जान बचाई।
नवभारतटाइम्स.कॉम POLICE
प्रेग्नेंट महिला को खून देकर बचाई उसकी और उसके बच्चे की जान


जानकारी के मुताबिक, प्रियदर्शनी विहार की रहने वाली मानवी जैन प्रग्नेंट थीं और लेबर पेन होने से वह बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने अर्जेंट ब्लड की जरूरत बताई तो राष्ट्रीय महिला आयोग से मदद मांगी गई। आयोग की तरफ से रमन को संपर्क किया गया, क्योंकि उन्होंने खुद को स्वेच्छा से ब्लड डोनेट करने के लिए खुद को आयोग में रजिस्टर्ड करा रखा था।

राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से समय पर अस्पताल जाकर ब्लड देने पर महिला और नवजात बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए सिपाही रमन का शुक्रिया अदा किया गया है। सिपाही रमन का कहना है कि वह आगे भी जरूरतमंदों को खून देने के लिए तैयार रहेंगे। अगर उनकी वजह से किसी को जिंदगी मिलती है तो इससे बढ़कर खुशी और संतुष्टि कुछ भी नहीं हो सकती है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर