ऐपशहर

5 से 8वीं क्लास तक के स्कूल खोले जाने की मांग

अफोर्डेबल प्राइवेट स्कूल्स असोसिएशन (एप्सा) के अध्यक्ष लक्ष्य छाबड़िया का कहना है कि दिल्ली के करीब 100 छोटे और मंझले स्तर के 5वीं और 8वीं क्लास तक के स्कूल लॉकडाउन की वजह से बंद होने के कगार पर हैं। अगर इन स्कूलों को नहीं बचाया गया, तो लाखों गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे और बड़ी तादाद में स्टाफ बेरोजगार हो जाएगा।

नवभारत टाइम्स 13 Feb 2021, 11:03 am
विस, नई दिल्ली: प्राइवेट स्कूलों ने दिल्ली सरकार से मांग की है कि क्लास 5 से 8वीं तक के स्कूल 1 मार्च से खोले जाएं। अनएडेड रिकॉग्नाइज प्राइवेट स्कूल्स की एक्शन कमिटी के उपाध्यक्ष वी पी टंडन का कहना है कि अब बाकी राज्यों की तर्ज पर दिल्ली-एनसीआर में भी क्लास 5 से 8वीं तक के स्कूल खोल देने चाहिए। इसके अलावा, बच्चों को लाने, ले जाने के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा भी शुरू करने की अनुमति दी जाए।
नवभारतटाइम्स.कॉम school associations demand to open middle school
5 से 8वीं क्लास तक के स्कूल खोले जाने की मांग


Nursery Admission: 15 दिन में खंगालने हैं स्कूल, उलझन कई और वक्त कम
वहीं, अफोर्डेबल प्राइवेट स्कूल्स असोसिएशन (एप्सा) के अध्यक्ष लक्ष्य छाबड़िया का कहना है कि दिल्ली के करीब 100 छोटे और मंझले स्तर के 5वीं और 8वीं क्लास तक के स्कूल लॉकडाउन की वजह से बंद होने के कगार पर हैं। अगर इन स्कूलों को नहीं बचाया गया, तो लाखों गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे और बड़ी तादाद में स्टाफ बेरोजगार हो जाएगा। इन्हें जल्द खोलने की जरूरत है।

Nursery Admission In Delhi: प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में नर्सरी एडमिशन का शेड्यूल तैयार कर रही सरकार
जागरूक अभिभावक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का कहना है कि स्टूडेंट्स के विकास के लिए यह जरूरी है कि वे ऑनलाइन के बजाए स्कूल में ऑफलाइन क्लास पढ़ें। घंटों तक लैपटॉप या फोन के सामने बैठकर पढ़ने से उनकी सेहत पर भी निगेटिव असर पड़ रहा है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर