ऐपशहर

‘छोटा राजन’ को ‘सूखा’ के साथ स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

प्रमुख संवाददाता, नई दिल्लीअंतर्राज्यीय कुख्यात बदमाश सलमान त्यागी गिरोह के दो गुर्गों को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की ...

Navbharat Times 14 Nov 2019, 8:00 am

प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली

अंतर्राज्यीय कुख्यात बदमाश सलमान त्यागी गिरोह के दो गुर्गों को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिहाड़ गांव निवासी 27 वर्षीय रोशन उर्फ चेला उर्फ छोटा राजन और तिलक नगर निवासी 26 वर्षीय सुखविंदर उर्फ सूखा के तौर पर हुई है। दोनों पर हत्या की कोशिश, डकैती, लूट जैसे दर्जनों संगीन मामले के अलावा मकोका लगी हुई है। करीब आधा दर्जन मामलों में भगोड़ा घोषित हैं। इनके पास से पिस्टल बरामद हुई हैं।

स्पेशल सेल डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक, सूचना थी कि दोनों बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने उत्तम नगर आने वाले हैं। इंस्पेक्टर संजीव यादव और मान सिंह के सुपरविजन में एसआई संदीप यादव, आनंद, पुनीत, रवि राणा, एएसआई शिव मंगल, अशोक, एचसी संदीप, हवा सिंह, प्रवीण, सीटीएस मंजीत, रवि मिश्रा, मनीष, परदीप, पवन, अनिल व देवेंदर ने ट्रैप लगाकर पकड़ लिया। सलमान त्यागी गैंग दिल्ली एनसीआर सक्रिय है। इस गिरोह ने नीरज बवानिया गिरोह के साथ हाथ मिलाया और गिरोह का विस्तार कर लिया। सद्दाम उर्फ गौरी इस गिरोह का शार्प शूटर है। सलमान त्यागी और नीरज बावानिया का करीबी सहयोगी हैं। 2014 में उत्तराखंड पुलिस हिरासत से अमित भूरा को भगाने के पीछे मास्टरमाइंड था। सद्दाम को हाल ही में मुठभेड़ के बाद स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। तब से रोशन उर्फ छोटा राजन गिरोह में नए लड़कों की भर्ती कर रहा था। पूछताछ में रोशन उर्फ छोटा राजन और सुखविंदर उर्फ सूखा ने कई वारदात में अपना हाथ होना कबूला।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर