ऐपशहर

Survey: लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं ज्यादातर लोग, पर पाबंदी चाहते हैं

लोगों से पूछा गया कि आप 500 से ज्यादा ऐक्टिव केस वाले जिलों में तीन हफ्ते के फुल लॉकडाउन के खिलाफ क्यों हैं, तो 8723 लोगों से मिले जवाबों में से 12 पर्सेंट ने कहा कि लॉकडाउन से संक्रमण की चेन तोड़ने में मदद नहीं मिलती। 45% ने कहा कि लॉकडाउन से संक्रमण का चक्र टूटता है मगर आर्थिक नुकसान इससे कहीं बढ़कर हो जाते हैं।

Authored byएनबीटी डेस्क | नवभारत टाइम्स 25 Mar 2021, 9:36 am
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम lockdown

देश में बुधवार को कोरोना के 47,862 नए मामले आए (Corona cases in India) जो बीते कई महीनों का रेकॉर्ड है। ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि क्या फिर से लॉकडाउन (Lockdown in India) लगेगा। ऐसे में लोकल सर्कल्स ने एक सर्वे के जरिए लोगों से लॉकडाउन पर राय जानी। ज्यादातर लोग लॉकडाउन के हक में नहीं थे क्योंकि इसका आर्थिक गतिविधियों और गरीब तबके पर बहुत बुरा असर होता है। हालांकि लोग इस बात के हक में दिखे कि जिन जिलों में 500 से ज्यादा ऐक्टिव कोविड केस (covid active cases in India) हैं और हफ्ते दर हफ्ते इनमें बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे जिलों में तीन हफ्ते के लिए गैर जरूरी सार्वजनिक जगहों को बंद कर देना चाहिए और नाइट कर्फ्यू लगा दिया जाना चाहिए। वहीं 70 फीसदी लोग मानते हैं कि होली के मौके पर कोरोना का संक्रमण तेजी से न बढ़े, इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर या स्थानीय स्तर पर ही पाबंदियां या लॉकडाउन रहना चाहिए।

लॉकडाउन का एक साल: 112-यूपी पर आई वो पहली कॉल, जब बुजुर्ग महिला के लिए राशन लेकर पहुंची पुलिस
लोगों से पूछा गया कि आप 500 से ज्यादा ऐक्टिव केस वाले जिलों में तीन हफ्ते के फुल लॉकडाउन के खिलाफ क्यों हैं, तो 8723 लोगों से मिले जवाबों में से 12 पर्सेंट ने कहा कि लॉकडाउन से संक्रमण की चेन तोड़ने में मदद नहीं मिलती। 45% ने कहा कि लॉकडाउन से संक्रमण का चक्र टूटता है मगर आर्थिक नुकसान इससे कहीं बढ़कर हो जाते हैं। 39% का कहना था कि लॉकडाउन गरीब आदमी के लिए भारी दिक्कत लाता है।

Coronavirus news: कोरोना की रफ्तार के बीच बढ़ी टेंशन, देश के 18 राज्यों में मिले डबल म्यूटेंट वैरिएंट
5000 से ज्यादा ऐक्टिव केस वाले जिलों में कोरोना को रोकने के लिए क्या उपाय होने चाहिए?

53 पर्सेंट ने कहा- 3 हफ्ते तक गैर जरूरी पब्लिक प्लेस जैसे कि सिनेमा हॉल, मॉल, मार्केट, रेस्तरां, धर्मस्थल आदि बंद कर देने चाहिए।

44 पर्सेंट का मानना था- ऐसे जिलों में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक 3 हफ्ते के लिए नाइट कर्फ्यू लगना चाहिए।

19 पर्सेंट लोगों ने कहा- जरूरी सामान बनाने वाली फैक्ट्री, दुकानों और सेवाओं को छोड़कर 3 हफ्ते का लॉकडाउन लगा देना चाहिए।


बीते 45 दिनों में कोविड केस चार गुना बढ़ गए। होली के मौके पर वायरस को फैलने से रोकने के लिए किस तरह की पाबंदी लगनी चाहिए?

25% लोगों की राय- तीन दिन का नैशनल लॉकडाउन

3% की राय- एक दिन का नैशनल लॉकडाउन

19% की राय- 500+ ऐक्टिस केस वाले जिलों में 3 दिन का लॉकडाउन

11% की राय- 100+ ऐक्टिव केस वाले सभी जिलों में 3 दिन का लॉकडाउन

8% की राय- 500+ ऐक्टिव केस वाले जिलों में 1 दिन का लॉकडाउन

4% की राय- सौ से ज्यादा ऐक्टिव केस वाले जिलों में 1 दिन का लॉकडाउन

26% की राय- कोई लॉकडाउन नहीं लगना चाहिए।

4% की राय- कह नहीं सकते।

(7,559 लोगों से मिले जवाब पर आधारित)
लेखक के बारे में
एनबीटी डेस्क
देश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।... और पढ़ें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर