ऐपशहर

फैक्ट्री में करंट लगने से ढाई साल के बच्चे की मौत, कब्र से शव निकाल किया पोस्टमॉर्टम

ढाई साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। अस्पताल में मृत घोषित करने पर बच्चे के शव को दफना दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर उसका पोस्टमॉर्टम कराया।

नवभारत टाइम्स 21 Jul 2019, 8:58 pm
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम baby

ढाई साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। अस्पताल में मृत घोषित करने पर बच्चे के शव को दफना दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर उसका पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद बच्चे के शव को परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पता लगा है कि खेलते हुए बच्चा एक फैक्ट्री में चला गया था। वहां उसे करंट लग गया। फैक्ट्री का मालिक फरार है।

घटना शाहदरा जिले के गांधी नगर थाना इलाके में शनिवार शाम को हुई। बताया गया है कि ढाई साल का बच्चा अमृत अपने मां-बाप और छह बहनों के साथ श्याम ब्लॉक गांधी नगर में रहता था। बताया गया है कि शनिवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे वह अपने घर के सामने गली में खेल रहा था। इसी दौरान वह घर के सामने प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री में चला गया। वहां मशीन के नंगे तार से उसे करंट लग गया। वहीं बेहोश हो गया। कुछ देर बाद उस मशीन को चलाने वाली एक महिला आई तो उसने अमृत को बेहोश देखा। उसके परिजनों को खबर दी गई।

अचेत बच्चे को पहले पास के एक प्राइवेट फिर वहां से चाचा नेहरू अस्पताल भेज दिया गया। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। लेकिन अस्पताल से पुलिस को खबर नहीं दी गई। परिजन बच्चे के शव को घर लाए और फिर रात करीब 8 बजे उसे गीता कॉलोनी श्मशान घाट में दफना दिया। पुलिस को शनिवार रात 9 बजे पता लगा। शनिवार-रविवार देर रात करीब 1:30 बजे बच्चे के शव को निकालकर सब्जी मंडी मोर्चरी भिजवाया गया। वहां रविवार को उसका पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चे की मां निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे के पिता अजय गांधी नगर में ही पल्लेदारी करते हैं।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर