ऐपशहर

15 साल के बाद आवाज मिली वापस

हाइपोथायरायडिज्म के इलाज के लिए सर्जरी कराने के दौरान अपनी आवाज गंवाने वाले उज्बेकिस्तान के एक व्यक्ति को 15 साल बाद उनकी आवाज वापस मिली है। यहां एक ...

Navbharat Times 23 Aug 2019, 8:00 am

प्रस, नई दिल्ली : हाइपोथायरायडिज्म के इलाज के लिए सर्जरी कराने के दौरान अपनी आवाज गंवाने वाले उज्बेकिस्तान के एक व्यक्ति को 15 साल बाद उनकी आवाज वापस मिली है। यहां एक अस्पताल में हाल में हुई लेजर सर्जरी के बाद 35 वर्षीय खुसन सेदोव एक बार फिर से बोल पाएंगे। अपोलो हॉस्पिटल्स के ईएनटी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अमित किशोर ने बताया कि हाइपोथायरायडिज्म के चलते थायरायड ग्रंथि बढ़ जाने से ग्रसित सेदोव ने 2002 में उज्बेकिस्तान के एक अस्पताल में अपना ऑपरेशन करवाया था। लेकिन इसके कुछ बुरे प्रभाव हुए और उसकी सांस नली और दोनों स्वर तंत्रियां खराब हो गईं। डॉ. किशोर ने बताया कि ट्रेकियोस्टोमी सर्जरी के बाद रिकरंट लेरिंगल नर्व्स (आरएलएन) खराब होने के चलते मरीज की आवाज चली गई। इस सर्जरी से दोनों स्वर तंत्रियों ने काम करना बंद कर दिया जिससे आवाज जाने के साथ ही उसे सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। सेदोव भारत के डॉक्टरों के संपर्क में आने से पहले 15 साल तक नहीं बोल पाए। वह 10 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुए और डॉक्टरों की टीम ने उन पर 'कशीमा सर्जरी' कर उसकी आवाज लौटाई।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर