ऐपशहर

दिल्ली की सुबह रही सर्द, तापमान रहा 6.8 डिग्री

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह के दौरान ठंड का असर रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा 28 Feb 2019, 3:31 pm
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम weather

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह के दौरान ठंड का असर रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह के दौरान आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया ।

उन्होंने बताया, ‘न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’

बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसमविद ने बताया कि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर