ऐपशहर

गोपाल राय इलाज के लिए मुंबई गए, सिसोदिया संभालेंगे उनके विभाग की जिम्मेदारी

Delhi News: दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय को आवंटित सभी विभागों की जिम्मेदारी अगले कुछ दिनों के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया संभालेंगे। दरअसल, गोपाल राय इलाज कराने के लिए मुंबई गए हैं और वह करीब 20 दिन वहीं रहने वाले हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 29 Dec 2020, 9:59 pm
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम Manish-Sisodia

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय को आवंटित सभी विभागों की जिम्मेदारी अगले कुछ दिनों के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया संभालेंगे। दरअसल, गोपाल राय इलाज कराने के लिए मुंबई गए हैं और वह करीब 20 दिन वहीं रहने वाले हैं।

गोपाल राय को पूर्व में रीढ़ की हड्डी में गोली लगी थी, जिसके कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। अब उसका आगे का इलाज कराने के लिए ही वह मुंबई गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में उनके सभी विभागों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी है।

अगला लेख