ऐपशहर

दिल्ली में प्रत्येक व्यक्ति 'आप' सरकार की नीतियों से लाभान्वित हुआ: केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में प्रत्येक व्यक्ति 'आप' सरकार की नीतियों से लाभान्वित हुआ है।

भाषा 20 Oct 2019, 1:02 am
नई दिल्ली
नवभारतटाइम्स.कॉम arvind-kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में प्रत्येक व्यक्ति 'आप' सरकार की नीतियों से लाभान्वित हुआ है। केजरीवाल ने तुगलकाबाद और छतरपुर इलाके के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव को ‘स्वतंत्रता संग्राम’ की तर्ज पर लड़ने के लिए कहा।

केजरीवाल ने कहा कि देश के मौजूदा परिदृश्य में उनकी पार्टी ही उम्मीद की एकमात्र किरण है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आम आदमी पार्टी पिछले पांच साल में किए गए काम के दम पर इस बार दिल्ली की सभी 70 सीटें जीतेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, 'इस बार हम तीन सीटें भी नहीं छोड़ेंगे।' गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में आप ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर