ऐपशहर

Delhi Assembly Monsoon Session: दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से , अग्रिपथ पथ योजना के खिलाफ प्रस्ताव ला सकती है AAP सरकार

Agneepath Scheme Controversy Update: सूत्रों ने बताया कि मॉनसून सत्र के दौरान दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार तीनों सशस्त्र बलों में जवानों की भर्ती के लिए केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ भी प्रस्ताव ला सकती है।

Edited byअशोक उपाध्याय | भाषा 3 Jul 2022, 8:00 pm
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू होगा, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार विधायकों का वेतन बढ़ाने के लिए एक विधेयक पेश करेगी। विधानसभा की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली की आप सरकार तीनों सशस्त्र बलों में जवानों की भर्ती के लिए केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ भी प्रस्ताव ला सकती है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Delhi Assembly Monsoon Session


बुलेटिन के मुताबिक, विधानसभा का सत्र सोमवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। दिल्ली में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के कारण विधानसभा सत्र के दौरान सभी विधायकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बुलेटिन के अनुसार सभी विधायकों को सत्र में शामिल होने से पहले कोविड टीके की दोनों खुराक लगवाने का प्रमाणपत्र दिखाना होगा या कोविड-19 की नेगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी, जो 48 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।

Child Adoption Policy: तीन साल का वेटिंग पीरियड, 16000 कतार में...क्यों देश में आसान नहीं बच्चों को गोद लेना?
दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के कामकाज की सूची के अनुसार आप सरकार के कानून, न्याय एवं कानूनी मामलों के मंत्री कैलाश गहलोत मंत्रियों, विधायकों, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और मुख्य सचेतक के वेतन में बढ़ोतरी का विधेयक पेश करेंगे। दिल्ली में एक विधायक को वर्तमान में वेतन और भत्ते के रूप में प्रति माह 54,000 रुपये मिलते हैं, जिसे बढ़ा कर 90,000 रुपये किये जाने की संभावना है।
लेखक के बारे में
अशोक उपाध्याय
"नवभारत टाइम्स डॉट कॉम में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड मैनेजमेंट, नोएडा से 2013 में पासआउट। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है। साल 2013 में एनबीटी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। राजनीति, क्राइम समेत कई बीटों पर काम करने का अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया। साल 2020 में डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। मीडिया के बदलते स्वरूप के साथ खुद को बदलने का प्रयास जारी है।"... और पढ़ें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर