ऐपशहर

DRDO Covid Hospital Admission: लखनऊ में बने डीआरडीओ अस्पताल में सीधे नहीं भर्ती होंगे कोरोना मरीज, ये है प्रोसेस

लखनऊ में डीआरडीओ के बनाए गए अस्थाई कोविड अस्पताल में मरीजों को सीधे भर्ती नहीं किया जाएगा। यहां पर भर्ती होने के लिए कोरोना मरीजों को पहले लखनऊ के इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से रेफरल लेना होगा।

नवभारत टाइम्स 6 May 2021, 9:12 am
लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम 23435325235
अवध शिल्प ग्राम में बना है अस्पताल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह की पहल पर बना डीआरडीओ का कोविड अस्पताल शुरू करा दिया गया है। बुधवार को इस अस्पताल का उद्घाटन कराया गया, जिसके बाद अब इसमें मरीजों को भर्ती करने का काम शुरू कर दिया गया है।

अवध शिल्प ग्राम में डीआरडीओ के अस्थायी कोविड कोविड अस्पताल में संक्रमितों को सीधे भर्ती नहीं किया जाएगा। इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम (0522-4523000) से बेड अलॉट होने पर भी यहां मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इसके साथ यहां हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। कोविड अस्पताल में भर्ती संक्रमितों के परिवारीजन इन नंबरों पर कॉल कर उनके सेहत की अपडेट ले सकेंगे।

सशस्त्र बलों की टीम करेगी संचालन
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अवध शिल्प ग्राम में रेकॉर्ड समय में कोविड हॉस्पिटल तैयार किया है। सेना के मध्य कमान के प्रवक्ता द्वारिका ने बताया कि अस्पताल में 20 किलो लीटर ऑक्सिजन टैंक की सुविधा है। अस्पताल का संचालन सशस्त्र बलों की एक टीम करेगी, जिसमें नर्स और अर्द्धसैनिक कर्मचारियों के साथ कई विशिष्ट डॉक्टर भी शामिल हैं।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर