ऐपशहर

लखनऊ की मेयर का फैसला, बदलेंगे 'लंगड़ा फाटक' और 'अंधे की चौकी' जैसे नाम

मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा, 'लखनऊ में 'लंगड़ा फाटक' और 'अंधे की चौकी' जैसे नाम वाली जगहें हैं। यह गलत है। पहले इस तरह के नामों का प्रयोग हो जाता था, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तो उन्होंने दिव्यांग शब्द दिया। हमने फैसला कर लिया है कि इन नामों को जल्द ही बदल दिया जाएगा।'

एएनआई 8 Jan 2019, 11:02 pm
लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम मेयरभाटिया
संयुक्ता भाटिया (फाइल फोटो)

लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने दिव्यांगता से जुड़े जगहों के नामों को बदलने का फैसला किया है। भाटिया ने कहा कि वह राजधानी क्षेत्र में स्थित 'लंगड़ा फाटक' और 'अंधे की चौकी' जैसे नामों को बदलेंगी।

मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा, 'मेरे संज्ञान में बात आई कि लखनऊ में 'लंगड़ा फाटक' और 'अंधे की चौकी' जैसे नाम वाली जगहें हैं। यह गलत है। पहले इस तरह के नामों का प्रयोग हो जाता था, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तो उन्होंने दिव्यांग शब्द दिया। हमने फैसला कर लिया है कि इन नामों को जल्द ही बदल दिया जाएगा।'


लखनऊ में अंधे की चौकी, हरदोई रोड पर काकोरी क्षेत्र में पड़ता है। वहीं लंगड़ा फाटक आलमबाग में पड़ता है। अब इन दोनों जगहों का नाम बदलकर महापुरुषों के नाम पर किया जाएगा, जिसका निर्णय नगर निगम की बैठक में होगा। ब्रेल लिपि के जनक रॉबर्ट लुईस ब्रेल की जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में महापौर ने यह निर्णय लिया।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर