ऐपशहर

मंदिरों के आसपास विशेष सफाई के निर्देश

मेयर दिनेश शर्मा ने नवरात्र के दौरान मंदिरों के आसपास विशेष सफाई के निर्देश दिए हैं। शहर की विभिन्न मंदिर...

नवभारत टाइम्स 7 Apr 2016, 11:56 pm

लखनऊ

नवभारतटाइम्स.कॉम special cleaning instructions around temples
मंदिरों के आसपास विशेष सफाई के निर्देश

मेयर दिनेश शर्मा ने नवरात्र के दौरान मंदिरों के आसपास विशेष सफाई के निर्देश दिए हैं। शहर की विभिन्न मंदिर समितियों के पदाधिकारी गुरुवार को मेयर से मिलने पहुंचे थे।

नगर निगम अधिकारियों को शुक्रवार सुबह तक सभी मंदिरों के आसपास अभियान चलाकर सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से कालीजी मंदिर चौक, संदोहन मंदिर चौपटिया, मसानी देवी सआदतगंज, शीतला देवी मेहदीगंज और दुर्गा माता मंदिर शास्त्री नगर शामिल हैं।

नगर निगम अधिकारियों को सफाई के साथ ही चूना छिड़कवाने, पेयजल की व्यवस्था, फॉगिंग, पैचवर्क एवं बेसहारा पशुओं को पकड़वाने के निर्देश दिए गए हैं। मुलाकात करने वालों में पार्षद सौरभ सिंह, अनुराग दीक्षित, संजीव झींगरन, राधारमण अग्रवाल, गोपाल साहू और कपिल साहू शामिल रहे।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर