ऐपशहर

गोमतीनगर में 2 अवैध कॉम्प्लेक्स एलडीए ने किया सील

एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने गोमतीनगर में 2 बड़े कमर्शल कॉम्प्लेक्स सील कर दिए। अवैध रूप से निर्माण कराए गए इन कॉम्पलेक्स को एलडीए ने सील कर दिया है।

नवभारत टाइम्स 21 Sep 2019, 3:14 am
लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने शुक्रवार को गोमतीनगर में दो बड़े कमर्शल कॉम्प्लेक्स सील कर दिए। इनमें से एक हासेमऊ और दूसरा मल्हौर में अवैध रूप से बनवाया जा रहा था। एलडीए के अवर अभियंता नरेंद्र सिंह ने बताया कि उमेश उपाध्याय ने हासेमऊ भरवारा एसटीपी रोड, अरविंद अकादमी के पास चार मंजिल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण बिना एलडीए से मानचित्र पास करवाए करवा दिया था।

अवैध निर्माण चिह्नित कर भवन मालिक को कई बार नोटिस दी गई, लेकिन निर्माण बंद नहीं करवाया गया। लिहाजा प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने शुक्रवार को भवन को सील कर दिया। दूसरी ओर सरदार अली ने मल्हौर पुल के पास मल्हौर पुरवा, गोमतीनगर विस्तार में बड़ा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना एलडीए से नक्शा पास करवाए ही बनवाया था। उसको भी सील कर उन्हें नोटिस जारी कर दी गई है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर