ऐपशहर

गाजीपुर: दहेज के लालच में पत्नी को जलाया, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

शादी के कुछ महीने बाद ही सौरभ और ससुराल के अन्य सदस्य दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर वंदना को प्रताड़ित करने लगे। बाद में पति ने वंदना को जलाने की कोशिश की।

नवभारत टाइम्स 29 Dec 2020, 5:36 am
लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम police
महिला की हालत गंभीर

मिट्टी का तेल डालकर पत्नी को जलाने वाले दहेजलोभी पति को गाजीपुर पुलिस ने सोमवार को अरेस्ट कर लिया। गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती पत्नी ने पति के खिलाफ मैजिस्ट्रेट को बयान दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी।

पुलिस का कहना है कि अन्य ससुरालीजनों की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर (गाजीपुर) बृजेश सिंह ने बताया कि हरदोई के संडीला निवासी वंदना गुप्ता (27) की तीन साल पहले इंदिरानगर निवासी सौरभ गुप्ता से शादी हुई थी। वंदना के पिता निर्मल गुप्ता ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया था कि शादी के कुछ महीने बाद ही सौरभ और ससुराल के अन्य सदस्य दहेज की मांग न पूरी होने पर वंदना को प्रताड़ित करने लगे।

विरोध पर पति समेत ससुरालीजन वंदना की पिटाई करते थे। आरोप है कि शनिवार की शाम वंदना कमरे में सो रही थी। इस दौरान सौरभ ने मिट्टी का तेल डालकर वंदना को जला दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि 90 प्रतिशत जली वंदना की हालत गंभीर बनी हुई है।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर