लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मोहनलालगंज सीट (MP from Mohanlalganj) से सांसद कौशल किशोर (Kaushal Kishore Son) के बेटे को 3 मार्च की सुबह सरेराह गोली मार दी गई। इस घटना के बाद घायल आयुष को आननफानन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर है। इस बीच मामले में नया मोड़ आ गया है। सांसद के बेटे आयुष के साले ने बताया है कि ये साजिश खुद आयुष ने रची थी। बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को बुधवार तड़के गोली मारने को मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस बीच आयुष के साले आदर्श ने खुलासा किया है कि उनके जीजा ने खुद अपने ऊपर गोली चलवाई थी। पुलिस पूछताछ में आदर्श ने बताया कि कुछ लोगों को फंसाने का प्लान था, इसीलिए यह पूरी साजिश रची गई।
इस घटना को लेकर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ने सांसद कौशल किशोर से बात की। उन्होंने कहा, 'आयुष ने लव मैरिज की थी। इसकी वजह से वह हमसे अलग भिटौली के नजदीक रहता है। सुबह तकरीबन 2 बजे वह अपने साले के साथ टहलने निकला था। इसी बीच किसी ने उसे गोली मार दी। वह हमलावर की शक्ल देख नहीं पाया। पुलिस इस पूरे मामले में हमारा सहयोग कर रही है। हमने अभी तहरीर नहीं दी है।'
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मोहनलालगंज सीट (MP from Mohanlalganj) से सांसद कौशल किशोर (Kaushal Kishore Son) के बेटे को 3 मार्च की सुबह सरेराह गोली मार दी गई। इस घटना के बाद घायल आयुष को आननफानन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर है। इस बीच मामले में नया मोड़ आ गया है।