एनबीटी संवाददाता, लखनऊ : आशियाना में निर्माणाधीन मकान से सबमर्सिबल पंप चुरा रहे दो बदमाशों को लोगों ने दबोच लिया। धुनाई के बाद आरोपितों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार तेलीबाग निवासी लालमुनि सिंह औरंगाबाद जागीर में मकान बनवा रहे हैं। शुक्रवार रात दो चोर निर्माणाधीन मकान में घुसे और सबमर्सिबल पंप खोलने लगे। आहट पर आसपास के लोग जाग गए और दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपितों में सरोजनीनगर निवासी सियानंद और मनीराम शामिल हैं।
आशियाना में चोरी करते दो धरे गए
आशियाना में निर्माणाधीन मकान से सबमर्सिबल पंप चुरा रहे दो बदमाशों को लोगों ने दबोच लिया। धुनाई के बाद आरोपितों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ...
नवभारतटाइम्स.कॉम 4 Dec 2016, 6:30 am