ऐपशहर

महिला का आरोप, गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र घुमाया

हमीरपुर के एक गांव की महिला ने गांव के ही चार दबंगो पर गैंगरेप और निर्वस्त्र करके घुमाने का आरोप लगाया है...

नवभारत टाइम्स 3 Jul 2018, 2:35 am
लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम rape
सांकेतिक तस्वीर।

यूपी में हमीरपुर जिले के एक गांव की महिला ने गांव के ही चार दबंगो पर गैंगरेप और निर्वस्त्र करके घुमाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दबंगों ने उसे पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट पर लाठी-डंडो से चोट पहुंचाई। पुलिस ने महिला के आरोपों को झूठा बताते हुए मारपीट, गाली-गलौज की धारा 323, 504, 506, के तहत मामला दर्ज किया है।

कुरारा थाने के तहत आनेवाले एक गांव की महिला ने सोमवार को हमीरपुर एसपी अजय कुमार सिंह से मिलकर आरोप लगाया कि शनिवार को गांव के चार दबंग पुराने मामले मे सुलह का दबाव बना रहे थे। मना करने पर जबरन घर मे घुस गए। उससे गैंगरेप किया, प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाई, लाठियों से पीटा, निर्वस्त्र कर पूरे गांव मे घुमाया। पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की।

इस पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी करते हुये महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। कुरारा के एसओ बीडी सिंह यादव का कहना है कि महिला के साथ ऐसा कुछ नही हुआ। गांव के कुछ लोगों से मारपीट हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। एसपी अजय कुमार सिंह का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर