ऐपशहर

महानगर में 13 घंटे बिजली संकट से जूझे 10 हजार परिवार

​महानगर में मंगलवार की सुबह 5:30 बजे अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट हो गया। इससे फातिमा अस्पताल...

नवभारत टाइम्स 2 May 2018, 10:23 am
लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम power-crisis

महानगर में मंगलवार की सुबह 5:30 बजे अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट हो गया। इससे फातिमा अस्पताल, शादाब कॉलोनी, वायरलेस कॉलोनी, घोसीयाना, पीएसी कॉलोनी सहित कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। इस कारण 10 हजार परिवार 13 घंटे तक बिजली संकट से जूझते रहे।

पूरे इलाके में पानी का संकट भी बना रहा। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इससे नाराज होकर लोग उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद कर्मचारी भेजकर लाइन फॉल्ट दूर करवाने का काम शुरू किया गया। शाम 7 बजे के बाद हालत सामान्य हो सके। महानगर विद्युतखंड के अधिशासी अभियंता असीम कुमार ने बताया कि खुर्रमनगर ट्रांसमिशन से आने वाली केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि गोमतीनगर ट्रांसमिशन से वैकल्पिक स्त्रोत से बिजली सप्लाई चालू करवाई गई।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर