ऐपशहर

लखनऊ से गोवा और पुणे की सीधी फ्लाइट शुरू

अब लखनऊ से पुणे और गोवा की सीधी फ्लाइट मिलेगी। इंडिगो ने रविवार को अमौसी से गोवा की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू कर दी। सोमवार को पुणे की पहली फ्लाइट भी रवाना हुई। अभी तक गोवा व पुणे के लिए वाया मुम्बई या दिल्ली फ्लाइट ही थीं।

नवभारत टाइम्स 17 Jul 2018, 8:48 am
लखनऊ
नवभारतटाइम्स.कॉम सांकेत‍िक तस्‍वीर
सांकेत‍िक तस्‍वीर

अब लखनऊ से पुणे और गोवा की सीधी फ्लाइट मिलेगी। इंडिगो ने रविवार को अमौसी से गोवा की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू कर दी। सोमवार को पुणे की पहली फ्लाइट भी रवाना हुई। अभी तक गोवा व पुणे के लिए वाया मुम्बई या दिल्ली फ्लाइट ही थीं।

इंडिगो सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से पुणे फ्लाइट (6ई 835) सोमवार रात 1.15 बजे रवाना हुई। इसमें 162 यात्री थे। रविवार शाम गोवा के लिए फ्लाइट (6ई 588) में 78 यात्रियों ने उड़ान भरी।

लखनऊ से जल्द ही बेंगलुरु, हैदराबाद और जयपुर के लिए एक-एक और सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इससे यात्र‍ियों को काफी राहत म‍िलेगी।

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर