\Bएनबीटी, लखनऊ :\B प्रो. रणवीर सिंह बिष्ट के 91 वें जन्मदिन पर शुक्रवार को एकेटीयू के वास्तु कला संकाय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रो़ राज विसरिया, अनिल रस्तोगी, विमल थपलियाल, अखिलेश निगम और डॉ़ अवधेश मिश्र मौजूद रहे। सभी ने प्रो़ बिष्ट की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उनके जीवन और कृतियों पर आधारित एक कैटलॉग का विमोचन भी किया। कार्यक्रम के आयोजक भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए उनकी कलाकृतियों से वक्ताओं और कला प्रेमियों को रूबरू करवाया। इस दौरान ममता विष्ट, वास्तु कला महाविद्यालय की प्राचार्या वंदना सहगल मौजूद रहीं।
जन्मदिन पर याद किए गए प्रो़ रणवीर सिंह बिष्ट
\B प्रो...
Navbharat Times 5 Oct 2019, 9:00 am